Tuesday 17 May 2011

रहस्यमयी हत्या का यह मामला आजतक नहीं सुलझा

28 जुलाई 1841 की बात है। न्यूजर्सी में कुछ लोग हडसन नदी के किनारे टहल रहे थे। ऐसे में उनकी नजर पानी में तैरते एक कपड़े पर पड़ी। लोग नाव से कपड़े के पास पहुंचे तो देखा वह एक महिला का शव था। जांच में पता चला कि उसे कई लोगों ने गला घोंटकर मारा था। भीड़ में से एक आदमी ने उसे पहचान लिया और बताया ये मेरी सेसिलिआ रोजर्स है।

20 वर्षीया मेरी न्यूयॉर्क में अपनी मां के बोर्डिग हाउस में रहती थीं। 25 जुलाई को मेरी ने अपने मंगेतर डेनिअल से कहा था वे किसी रिश्तेदार के घर जाने वाली हैं। उस रात मौसम भी आंधी-तूफान वाला था, इसलिए जब वह घर नहीं लौटीं तो किसी ने फिक्र नहीं की। अगली सुबह भी वे नहीं लौटीं तो चिंती शुरू हुई।

मेरी एक मशहूर सिगार की दुकान में काम करती थीं, जहां मशहूर लेखक और पत्रकार आया करते थे। इसलिए ये खबर हर अखबार के पहले पेज पर छपी। कुछ ने बदमाशों और कुछ ने डेनियल पर शक किया। काफी जांच के बाद भी हत्यारे का पता नहीं चला। बाद में डेनियल ने भी नदी किनारे एक बेंच पर जहर खाकर जान दे दी। उन्होंने एक नोट छोड़ा जिसमें भगवान से अपनी गलत तरीके से गुजारी गई जिंदगी के लिए माफी मांगी गई थी। इससे राज और गहरा गया कि क्या डेनियल ही मेरी के कातिल थे।

राज है गहरा

1841 में न्यूजर्सी में मेरी सेसिलिआ रोजर्स की हत्या हुई थी। इस केस को सुलझाया नहीं जा सका। बाद में उनके मंगेतर के आत्महत्या करने से राज और गहरा गया।

No comments:

Post a Comment