Saturday 21 May 2011

कैसे डूबा टाइटेनिक, एक करोड़ में जानें यह राज



मास्को। टाइटेनिक से जुड़ी यादों में ये सबसे अनोखी चीज है। 1912 में जहाज डूबने के कारणों की अधिकृत जांच के लिए ये नक्शा तैयार किया गया था। इस प्लान पर जहाज डूबने के कारण मार्क किए गए हैं। अब ये नक्शा नीलाम किया जा रहा है।


उम्मीद है कि इसकी कीमत 1 से 1.5 लाख पाउंड (लगभग 1.08 करोड़ रुपए) मिलेगी। कागज पर बनाए गए इस प्लान की लंबाई 32 फीट 6 इंच और चौड़ाई 4 फीट 8 इंच है। इसे तैयार करने के लिए इंडियन इंक और साधारण कलर इस्तेमाल किए गए थे। साइज के लिए एक फीट की जगह ३/८ इंच का स्केल इस्तेमाल किया गया है। 


साइज बड़ा होने के कारण इसे सुनवाई वाले कमरे में एक दीवार पर लगाया गया था, जिससे गवाह आसानी से नक्शा देखकर जानकारी दे सकें। इस केस की जांच में इस नक्शे ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया था। जहाजों में लाइफ बोट्स की संख्या बढ़ाने का फैसला इसके बाद ही लिया गया था। नक्शे पर लाल और हरे रंग से दिखाया गया था कि कहां से जहाज में बर्फ का प्रवेश हुआ था।

 

टाइटेनिक का नक्शा: दीवार पर लगा 32.6 फीट लंबा और 4.8 फीट चौड़ा टाइटेनिक जहाज का नक्शा। जहाज में बर्फ का प्रवेश कहां से हुआ, ये लाल और हरे रंग से दिखाया गया है। 

No comments:

Post a Comment