Tuesday 3 May 2011

अजीबोगरीब विमान दुर्घटनाएं

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में कल शुक्रवार को ब्रिटिश एयरवेज का एक विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे दो यात्री घायल हो गए। विमान में कुल 72 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। हादसा पूर्वी लंदन के सिटी हवाई अड्डे पर हुआ। चार इंजन वाले विमान के अगले चक्के नहीं खुले जिसके कारण यह फिसलते हुए उतरा। पिछले कुछ दिनों से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अजीबो-गरीब विमान दुर्घटनाएं होती रही हैं। भारत में भी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर और यात्री विमान के रन-वे पर आमने- सामने आ जाने की घटना हुई थी।

लंदन की दुर्घटना से ठीक एक दिन पहले, गुरुवार को अमेरिका के बफेलो उपनगर ( न्यूयॉर्क राज्य) में रात को एक घर पर छोटा यात्री विमान जा गिरा था जिसमें 49 लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में एक ऎसी महिला भी शामिल थी जिसके पति का निधन अमेरिका में 2001 में हुए आतंकी हवाई हमलों में हो गया था।



स्विट्ज़रलैण्ड में दो इंजिनों वाला एक छोटा विमान बर्फीली पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान विएना, ऑस्ट्रिया के रास्ते पर था जब इसका इंजिन खराब हो गया और यह बर्फ की एक दीवार से टकरा गया। दुर्घटना में दो लोग मारे गए। 



अमेरिका में ही एक अजीबो-गरीब विमान दुर्घटना हुई थी। इंजिन बंद हो जाने के कारण एक विमान न्यूयॉर्क के निकट हडसन नदी में जा उतरा था। यह विचित्र घटना 15 जनवरी हो हुई जब विमान के दोनों इंजिन पक्षी फंस जाने के कारण अचानक बंद हो गए थे। चालक की सूझबूझ और कौशल से विमान नदी में सकुशल उतर गया था और किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा था। लेकिन उसके बाद से हो रही छोटी- मोटी विमान दुर्घटनाओं में लगातार जान-माल का नुकसान हो रहा है। 

No comments:

Post a Comment