Saturday 21 May 2011

जेल में बंद नरभक्षी की दास्तां सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

मास्को। यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को ऐसे गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। दरअसल यह आदमी अपने ही एक संबंधी के लिवर को खा रहा था।

पुलिस को मास्को के पास बेहद खराब हालत में एक लाश मिली जिसके शरीर के कुछ अंदरूनी हिस्से गायब थे। जांच के दौरान पुलिस इस व्यक्ति के मकान तक पहुंच गई। जिस वक्त उसे गिरफ्तार किया गया वह टमाटर के साथ लिवर के मांस का सेवन कर रहा था।

उसके रेफ्रिजरेटर से लिवर का बाकी हिस्सा बरामद किया गया। अभी तक इस बात का पता नही चल पाया है कि जिस व्यक्ति के अंगों का वह सेवन कर रहा था उसकी मौत कैसे हुई।

पुलिस के प्रवक्ता ने मीडिया को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपित व्यक्ति का नाम पता नही चल पाया है।

अति विकसित कहे जाने वाले समाज में इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। आपको क्या लगता है कि ऐसी कौन सी परिस्थितियां हो सकती हैं जो इंसान को इतना क्रूर बना देती हैं। आप अपने विचारों के माध्यम से हमें यह भी बता सकते हैं कि समाज को बेहतर बनाने में हम किस तरह से योगदान दे सकते हैं।
सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत इंटरनेट पर किसी के भी खिलाफ घृणास्पद, विवादस्पद, या आरोप लगाने वाले कमेंट पोस्ट करना प्रतिबंधित कर दिया गया है।टिप्पणी में प्रयोग की गई भाषा के लिए स्वयं आप जिम्मेदार होंगे। यदि आपकी भाषा से किसी को आपत्ति होती है या कोई कानूनी कार्रवाई की जाती है तो उसकी जिम्मेदारी पूरी तरह आपकी होगी।

No comments:

Post a Comment